वॉलंटियर दीपक की मौत पर CM शिवराज की सफाई
भोपाल
राजधानी में 45 साल के कोवैक्सीन ट्रायल डोज के वॉलंटियर दीपक मरावी की मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम ने कहा है कि दीपक मरावी की विसरा रिपोर्ट आने पर सही तथ्य सामने आएंगे. लेकिन, वैक्सीन को लेकर गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए. दीपक मरावी वह वॉलंटियर थे, जिन पर भारत बायोटेक वैक्सीन का ट्रायल किया गया था. इस वजह से उनकी मौत को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है.
सीएम शिवराज के मुताबिक उनकी जानकारी में कोरोना वैक्सीन के नतीजे के दुष्परिणाम 24 घंटे से लेकर 3 दिन के अंदर आ जाते हैं. लेकिन, दीपक मरावी की मौत 7 दिन बाद हुई है. ऐसे में मौत के कारणों के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए.
वैक्सीन की तैयारी भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार चल रही है। प्रधानमंत्री से चर्चा और वैक्सीन मुद्दा होगा। फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए पहले चरण में वैक्सीन लगेगा। कितने डोज आएंगे, अभी इसकी डिटेल आएगी। सभी कुछ पहले से तय है। उसी के अनुसार सब चलेगा। हालांकि इससे पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चिकित्सा शिक्षा मंत्री को इस मामले पर घेर चुके हैं। उन्होंने पूरी ट्रायल प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। इसे लेकर मंत्री स्वास्थ्य प्रभुराम चौधरी भी सफाई दे चुके हैं।

पाठको की राय